पॉप संगीत की सम्राज्ञी मानी जाने वाली गायिका मेडोना के प्रशंसकों को जानकर हैरानी होगी कि वे बिलकुल भी फैशनपरस्त नहीं हैं। ऐसा किसी और का नहीं, बल्कि खुद मेडोना का मानना है।
हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान मेडोना ने माना कि वे कपड़ों को फैशन के आधार पर पहनने के बजाय आराम के आधार पर पहनना अधिक पसंद करती हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि कभी-कभी उनकी इस सोच से उन्हें अपने पति व निर्देशक गॉय रिची व बेटी लॉर्डस की आलोचना भी सुननी पड़ती है।
उन्होंने कांटैक्टम्यूजिक.कॉम को बताया कि मुझे ट्रैक सूट या फिर सामान्य लोवर और बैली पहनने में बेहद आराम मिलता है, पर मेरी बेटी को जब मैं ट्रैक सूट पहनकर उसके विद्यालय लेने चली जाती हूँ, तो वह बहुत नाराज होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि वह मुझे हमेशा अच्छे कपड़ों में सलीके से देखना चाहती है, मगर मुझसे यह हो नहीं पाता है। कभी-कभी गॉय भी मेरे पहनावे पर हँसते हैं।
|