नेपाल में संविधान सभा के चुनाव में साधारण बहुमत की ओर बढ़ रहे माओवादियो के नेता पुष्पकमल दहल प्रचंड नेपाल के पहले संभावित राष्ट्रपति बनने की ओर अग्रसर हैं।
प्रचंड और उनकी माओवादी पार्टी ने अब तक घोषित 183 सीटों के नतीजों में 104 सीटों पर जीत दर्ज की है।
माओवादी नेता प्रचंड ने जीत दर्ज करने के बाद कहा था कि देश का नेतृत्व करने के लिए लोगों ने हमें जनादेश दिया है। हम एक अलग पृष्ठभूमि से आए हैं और लोगों ने इन चुनावों में हमें अपना समर्थन दिया है।
उन्होंने कहा कि वे नेपाल को एशिया का स्विट्जरलैंड बनाना चाहते हैं। उन्होंने वादा किया कि देश में लोकतंत्र और मानवाधिकारों की रक्षा की जाएगी।
|