मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत और ब्राजील के बीच प्रत्यर्पण संधि
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की ब्राजील यात्रा के दौरान भारत के साथ होने वाले द्विपक्षीय समझौतों के तहत प्रत्यर्पण संधि होने की भी संभावना है।

श्रीमती पाटिल तीन लातिन अमेरिकी देशों की यात्रा के दौरान इस समय ब्राजील में हैं। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान भारत और ब्राजील के बीच प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किए जाएँगे।

सूत्रों ने बताया कि आगामी 16 अप्रैल को ब्रासीलिया में दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि की जाएगी। श्रीमती पाटिल और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इग्नासियो लूला डिसिल्वा की मौजूदगी में दोनों देशों के प्रतिनिधि इस संधि पर हस्ताक्षर करेंगे।
और भी
अमेरिकियों ने भी योग के चमत्कार को माना
ओलिंपिक मशाल रिले एशिया की ओर
कुवैत में पाँच भारतीय श्रमिक गिरफ्तार
पॉप गायिका मेडोना की नाराजगी...
स्पाइस गर्ल का डगमगाता करियर
लेखिका जेके रोलिंग अदालत पहुँचीं