कुवैत में एक श्रमिक शिविर में लगभग 525 अनुबंधित श्रमिकों के हड़ताल पर चले जाने के बाद पाँच भारतीय मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया गया।
श्रमिकों ने कंपनी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अनुबंध के दायित्वों का पालन नहीं किया।
एक श्रमिक ने एक समाचार-पत्र को बताया पाँचों श्रमिकों को उनकी गिरफ्तारी के संबंध में कोई कारण नहीं बताया गया है। पुलिस शिविर में आई और उन्हें उठा ले गई।
भारतीय अधिकारियों ने हालाँकि बताया कि घटना के बारे में उन्हें अभी तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। श्रमिकों का मानना है कि उनके सहकर्मियों की गिरफ्तारी कंपनी के कुछ अधिकारियों का काम है।
|