मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पॉप गायिका मेडोना की नाराजगी...
पॉप संगीत ी दुनिया पर राज करने वाली अमेरिकी गायिका मेडोना इन दिनों कुछ खफा-खफा नजर आ रही हैं। सुनने में आ रहा है कि आजकल मेडोना नई पीढ़ी के पॉप और रॉक कलाकारों से काफी नाराज हैं।

मेडोना का मानना है कि आजकल के युवा कलाकार अपने काम को उतनी गंभीरता नहीं देते हैं, जितना देना चाहिए। साथ ही वे यह भी मानती हैं कि आज की युवा पीढ़ी कड़ी मेहनत और संघर्ष से बचती है और बीच का रास्ता खोजती है।

इतना ही नहीं, मेडोना ने यह भी माना कि वर्तमान की लोकप्रिय गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स भी इससे अलग नहीं हैं। वे इस बात से काफी दु:खी हैं और उम्मीद करती हैं कि नए कलाकारों को कुछ नया करने का प्रयास करना चाहिए।

गौरतलब है कि इन दिनों मेडोना अपने बहुप्रतीक्षित एलबम ‘हार्ड कैंडी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो उनका महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसके साथ ही मेडोना जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्देशन करने पर भी विचार कर रही हैं।
और भी
स्पाइस गर्ल का डगमगाता करियर
लेखिका जेके रोलिंग अदालत पहुँचीं
ब्लैकमेल करना महँगा पड़ा
मशाल रिले के लिए पाक में कड़ी सुरक्षा
मुशर्रफ को कश्मीर मुद्दे पर उम्मीद
धनी देशों में नेतृत्व का अभाव-पचौरी