ऐसा लगता है कि स्पाइस गर्ल को स्पाइस गर्ल्स बैंड का पुनर्गठन काफी महँगा पड़ रहा है। तभी तो विक्टोरिया के डिजाइनर कपड़ों की रेंज को अमेरिका के टॉप स्टोर नजरअंदाज कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि विक्टोरिया के 'कमबैक टूर' की वजह से आजकल वे अपने डिजाइनर कपड़ों के व्यवसाय पर कम ध्यान दे रहे हैं, जिससे अब धीरे-धीरे अमेरिका के कपड़ों के प्रमुख स्टोर्स ने उनकी ब्रांड को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया है।
विक्टोरिया के करीबी सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से विक्टोरिया ने अपना सारा ध्यान इस बैंड पर ही लगा रखा है, जिससे उनके कपड़ों की क्वालिटी दिनोदिन गिरती जा रही है और लगातार ग्राहकों की शिकायत को ध्यान में रखते हुए स्टोर्स उनकी ब्रांड ‘डीवीबी’ की रेंज में कटौती कर रहे हैं।
इनके पीआर सूत्रों के अनुसार विक्टोरिया अपनी क्लोदिंग लाइन के प्रचार पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही हैं, जिससे इनका प्रमोशन सही से नहीं हो पा रहा है। किसी भी सेलिब्रिटी की ड्रेसिंग लाइन की तरह उनकी रेंज को भी प्रचार की आवश्यकता है।
|