हैरी पॉटर श्रृंखला की पुस्तकों की लेखिका जेके रोलिंग एक प्रशंसक द्वारा किए जा रहे 400 पन्नों के 'द हैरी पॉटर लेक्सिकन' पुस्तक के प्रकाशन पर रोक लगवाने के लिए आज अमेरिका की एक जिला अदालत में उपस्थित हुईं।
42 वर्षीय रोलिंग ने कहा कि वे इस बात से काफी निराश हैं कि एक पूर्व प्रशंसक ने वित्तीय लाभ के लिए कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया।
ब्रिटिश लेखिका आरडीआर बुक्स के खिलाफ मुकदमा ठोंक रही हैं। आरडीआर बुक्स की स्टीवन वांडर आर्क की पुस्तक का प्रकाशन करने की योजना थी।
|