ब्रिटेन के शाही परिवार के एक सदस्य को ब्लैकमेल करने का प्रयास करने के दो आरोपी यहाँ की एक अदालत में उपस्थित हुए।
30 वर्षीय इयान स्ट्राचान और 40 वर्षीय सीन मैकगिगान ने शाही परिवार के एक पुरुष सदस्य से एक लाख डॉलर माँगने के आरोप से इनकार किया।
यह मामला कथित तौर पर एक वीडियो से जुड़ा हुआ है, जिसमें शाही परिवार के सहायक को मादक पदार्थ का सेवन करने और शाही परिवार के साथ यौन गतिविधियों में लिप्त होने की शेखी बघारते दिखाया गया है।
|