मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इराक में सामूहिक कब्र में मिले 30 शव
अमेरिकी सैनिकों ने बगदाद के उत्तर में एक समूहिक कब्र में करीब 30 शव खोजे हैं। अमेरिकी सेना के अनुसार इन शवों को करीब आठ माह पूर्व दफनाया गया था।

यह सामूहिक कब्र कल दिलाया प्रांत के मकदादिया शहर में पाई गई जो बगदाद के उत्तर में है। अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा है कि गठबंधन फौजें यह पता नहीं लगा पाईं कि क्या मरने से पहले इन लोगों को प्रताड़ित किया गया था।

बयान के अनुसार शव सड़ चुके हैं और लगता है कि शव कब्र में करीब आठ माह से पड़े हैं। मानवाधिकार आयोग समूहों का मानना है कि इराक में सैकड़ों की संख्या में सामूहिक कब्रें हैं और ज्यादातर लोग सद्दाम हुसैन के शासनकाल में मारे गए हैं।
और भी
रक्षक का रोल करेंगी जोली
जबरन विस्थापन रोकें-एचआरडब्ल्यू
ड्रग्स नहीं छोड़ सकती ऐमी
इंटरनेट सेवा में बाधा डालने पर गिरफ्तार
दलाई लामा मानवाधिकार विरोधी
जेलों में बंद आतंकवादी भी रच रहे हैं साजिश