मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रक्षक का रोल करेंगी जोली
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली के प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही जोली के प्रशंसक उन्हें उनकी आने वाली फिल्म में आतंकवाद और अपराध के खिलाफ लड़ने वाली एक सुपर रक्षक की भूमिका में देखेंगे।

जोली का यह चरित्र ऑस्टिन की एक इंटेलिजेंस ऑफिसर कैथी लिन के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने अफ्रीका, दक्षिण-पूर्वी एशिया और केंद्रीय अमेरिका के क्षेत्रों में कार्य किया था।

इस किरदार को लेकर बेहद उत्साहित जोली ने ‘द डेली स्टार’ को बताया कि इस प्रोजेक्ट में वह सब कुछ है, जो मैं चाहती हूँ। यह बॉर्न फ्रेंचाइज के कल्पनाओं पर आधारित है और रहस्य से सराबोर है।

उन्होंने यह भी माना कि उनका यह किरदार जहाँ एक ओर एक्शन व रहस्य से भरा हो, वहीं दूसरी ओर यह महिला दुनिया की बेहद खूबसूरत महिलाओं में से एक मानी जाती है।
और भी
जबरन विस्थापन रोकें-एचआरडब्ल्यू
ड्रग्स नहीं छोड़ सकती ऐमी
इंटरनेट सेवा में बाधा डालने पर गिरफ्तार
दलाई लामा मानवाधिकार विरोधी
जेलों में बंद आतंकवादी भी रच रहे हैं साजिश
धर्मगुरु दलाई लामा ने दी धमकी