ऐसा लगता है कि गायिका ऐमी वाइनहाउस को लाइमलाइट में आने के लिए हर बार कोई न कोई नई वजह मिल ही जाती है। इस बार ऐमी ड्रग्स के सेवन को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं।
हाल ही में एक पार्टी के दौरान इस गायिका को कोकीन नामक ड्रग्स का सेवन करते हुए पाया गया था। गौरतलब है कि ऐमी पहले भी कई बार ड्रग्स के सेवन की वजह से विवादों में फँस चुकी हैं।
इतना ही नहीं, इस विषय पर पूछने पर ऐमी ने कांटैक्टम्यूजिक को 24 वर्षीय वाइनहाउस ने बताया कि उन्हें डॉक्टरों ने चेतावनी भी दी है कि अगर उन्होंने ड्रग्स का सेवन नहीं छोड़ा, तो उन्हें अपने लुक्स से हाथ धोना पड़ेगा, मगर वह ड्रग्स नहीं छोड़ सकती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मेरे चिकित्सक ने बताया कि मेरे चेहरे पर बना यह निशान ड्रग्स के सेवन का ही नतीजा है और अगर मैंने ड्रग्स नहीं छोड़ी तो मेरे पूरे शरीर पर ऐसे ही निशान बन जाएँगे।
|