मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इंटरनेट सेवा में बाधा डालने पर गिरफ्तार
गत फरवरी में समुद्र में इंटरनेट की केबल को नुकसान पहुँचाकर भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इंटरनेट सेवा बाधित करने के आरोप में एक भारतीय अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

दुबई पुलिस की अपराध जाँच इकाई के उपनिदेशक अब्दुल जलील महँदी ने आज बताया कि इराक के एक जहाज पर प्रमुख अधिकारी के रूप में तैनात इस भारतीय अधिकारी को यूएई के तटरक्षक बल के जवानों ने गिरफ्तार किया है। महँदी ने बताया कि समुद्र में गत 19 फरवरी को इराक और कोरियाई जहाज के निर्धारित मार्ग से हटकर गुजरने के कारण इंटरनेट सेवा मुहैया कराने वाली भारतीय कंपनी फ्लैग टेलीकॉम की केबल को नुकसान हुआ था।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने उपग्रह चित्रों के आधार पर इन दोनों जहाजों को नुकसान पहुँचाने के लिए चिन्हित किया था। हालाँकि कोरियाई जहाज की मालिक कंपनी द्वारा 60 हजार डॉलर का हर्जाना चुका देने के कारण उसके जहाज को छोड़ दिया गया जबकि इराक के जहाज पर तैनात प्रमुख अधिकारी के रूप में भारतीय और सीरियाई मूल के चीफ इंजीनिया को हिरासत में लिया गया।

इन अधिकारियों को अगले सप्ताह अदालत में पेश कर इनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। कानूनी जानकारों के अनुसार इस जहाज की मालिक कंपनी पर लगभग साढ़े तीन लाख डॉलर का हर्जाना लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि यूएई और ओमान के बीच दुबई की समुद्री सीमा में हुई इस घटना के बाद भारत और दुबई में इंटरनेट सेवा बाधित हो गई थी।
और भी
दलाई लामा मानवाधिकार विरोधी
जेलों में बंद आतंकवादी भी रच रहे हैं साजिश
धर्मगुरु दलाई लामा ने दी धमकी
निकाय चुनावों में ब्राउन की अग्नि परीक्षा
दस करोड़ लोग गहरे संकट में-विश्व बैंक
प्रतिभा पाटिल को देखने के लिए उमड़ी भीड़