मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जेलों में बंद आतंकवादी भी रच रहे हैं साजिश
ब्रिटेन की जेलों में बंद संदिग्ध आतंकवादी नए हमलों की साजिश रचने के लिए इंटरनेट के माध्यम से अपने समर्थकों से गुपचुप तरीके से संपर्क साध रहे हैं। यह जानकारी 'डेली मेल' में प्रकाशित समाचार में दी गई है।

सुरक्षा की इस चूक के बारे में उस समय पता चला जब समाचार पत्र ने आतंकवाद निरोधक अधिनियम के तहत प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल मुद्दाजिरोन की एक निजी वेबसाइट पर इंटरनेट के जरिए धमकी भरे ई-मेल भेजे जाने की खबर दी।

ये धमकी भरे ई-मेल संभवत: बेल्मार्श की अत्याधिक सुरक्षा वाली जेल से भेजे गए हैं। इस जेल में कुछ खूँखार आतंकवादी बंद हैं। ऐसी आशंका व्यक्त की गई है कि ये आतंकवादी तस्करी के जरिए हासिल किए गए मोबाइल फोन के माध्यम से इंटरनेट पर अवैध संदेश भेज रहे हैं।

जेल के प्रशासन ने हालाँकि सफाई दी कि कैदियों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है और कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों में ही उन्हें इंटरनेट इस्तेमाल करने की इजाजत मिलती है।
और भी
धर्मगुरु दलाई लामा ने दी धमकी
निकाय चुनावों में ब्राउन की अग्नि परीक्षा
दस करोड़ लोग गहरे संकट में-विश्व बैंक
प्रतिभा पाटिल को देखने के लिए उमड़ी भीड़
अरब का इतिहास उकेरेंगे एमएफ हुसैन
कराची में हिंदू कर्मचारियों की आफत