मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माओवादियों का नेपाल में सैकड़ा पूरा
नेपाल में हुए ऐतिहासिक चुनाव में माओवादी शानदार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। माओवादियों ने 100 सीटों का आँकड़ा पार करते हुए अब तक घोषित 181 सीटों में से 101 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

प्रत्यक्ष निर्वाचन वाली 240 सीटों की मतगणना के चौथे दिन पूर्व विद्रोही अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रहे हैं। नेपाली कांग्रेस 31 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर जबकि सीपीएन यूएमएल 25 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है।

राजनैतिक विश्लेषकों का कहना है कि 601 सीटों वाली असेंबली में स्पष्ट बहुमत हासिल करना माओवादियों के लिए कठिन होगा। इनमें से 575 सीटों पर प्रतिनिधि जनता द्वारा निर्वाचित किए जाएँगे, जबकि 26 का मनोनयन नया मंत्रिपरिषद करेगा।

पूर्व विद्रोहियों को कुल 240 सीटों में से 42 फीसदी सीटों पर जीत मिली है। अगर प्रत्यक्ष तथा आनुपातिक मतदान वाली सीटों को जोड़ दिया जाए तो उन्हें 575 में से अब भी कम से कम 288 सीटों पर जीत हासिल करनी है।
सीपीएन माओवादी हालांकि सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है और देश में गठित होने वाली अगली सरकार का नेतृत्व करने का जनादेश उसे मिलता प्रतीत हो रहा है।

तराई पार्टियों में मधेसी पीपुल्स राइट्स फोरम को 16 सीटें मिली हैं जबकि तराई मधेस डेमोक्रेटिक पार्टी को चार नेपाल वर्कर्स एंड पीजैंट्स पार्टी को दो जनमोर्चा नेपाल सद्भावना पार्टी और निर्दलीय को एक सीट मिली है।
और भी
निकाय चुनावों में ब्राउन की अग्नि परीक्षा
दस करोड़ लोग गहरे संकट में-विश्व बैंक
प्रतिभा पाटिल को देखने के लिए उमड़ी भीड़
अरब का इतिहास उकेरेंगे एमएफ हुसैन
कराची में हिंदू कर्मचारियों की आफत
भूटान में भी है हिन्दी फिल्मों की दीवानगी