प्रख्यात चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन इस्लाम और इस्लाम पूर्व अरब इतिहास को अपनी कूची के जरिये चित्रों में उकेरेंगे। चित्रों की इस श्रृंखला में विश्व के तीन प्रमुख धर्मों को शामिल किया जाएगा।
एक समाचार-पत्र के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात में निर्वासित जीवन बिता रहे भारतीय कलाकार इस समय 99 चित्रों की एक परियोजना पर काम कर रहे हैं।
पेनिंसुला दैनिक में उन्होंने कहा कि इसमें 99 चित्र होंगे जो भगवान के लिए प्रयुक्त होने वाले 99 नामों पर आधारित होंगे। हालाँकि यह केवल इस्लाम इतिहास के बारे में नहीं होगा, बल्कि इसमें इस्लाम पूर्व के ईसाइयत और यहूदी धर्म भी शामिल होंगे।
पिछले छह महीनों से शेख मोजाह बिंत नासर अल मिसनेद के संरक्षण के अंतर्गत कतर में इस परियोजना पर हुसैन कार्य कर रहे हैं।
|