चौथी पत्नी पद्मालक्ष्मी से शादी टूटने के अभी सालभर भी नहीं हुए हैं कि प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी के जीवन में एक नई महिला के आने की चर्चा शुरू हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह महिला भी उनसे अपेक्षाकृत काफी युवा है।
60 बरस के सलमान को हाल में ही मैनहटन के सोहो ग्रैंड होटल में एमी मुलिन्स नाम की एक महिला के साथ पार्टी में देखा गया। 32 वर्षीय एमी चैंपियन एथलीट रही हैं और अब उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया से अपना नाता जोड़ लिया है।
'डेली मेल' ने पार्टी में मौजूद एक मेहमान के हवाले से बताया कि एमी ने कहा कि हम अच्छे दोस्त हैं। हम करीबी मित्र है, लेकिन ऐसा लग रहा था कि वे डेटिंग पर थे। दोनों एक साथ आए और एक साथ-साथ गए।
मेहमान ने बताया कि कमरे की ओर बढ़ने पर सलमान उनकी बाँह अपने ऊपर ले लेते और जब वे किसी से बात करते तो एमी उनके पीछे खड़ी होकर प्रतीक्षा करती।
एमी ने कहा कि उन्होंने इससे पहले एक फिल्म देखी और दोपहर से ही वे साथ-साथ हैं। मेहमान के अनुसार एमी ने कहा कि हम दिनभर साथ रहे। मैंने उनके साथ थोड़ी शराब ली, क्योंकि हम काफी थक गए थे। आइरिश प्रवासी की पुत्री एमी सलमान से उम्र में 28 साल छोटी हैं।
|