मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऑस्ट्रेलिया में पहली महिला गवर्नर जनरल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रड ने आज देश की अगली गवर्नर जनरल के लिए क्वीन्सलैंड की गवर्नर कुएन्तिन ब्राइसे का नाम पेश किया।

कुएन्तिन देश में ब्रिटेन की महारानी के प्रतिनिधि के तौर पर काम करने वाली पहली महिला होंगी। रड ने एक बयान में कहा है कि मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री की हैसियत से मेरे द्वारा की गई सिफारिश पर महारानी एलिजाबेथ ने कुएन्तिन बाइसे को ऑस्ट्रेलिया की अगली गवर्नर जनरल नियुक्त करने की अनुमति दे दी है।

ब्राइसे मेजर जनरल माइकल जेफरे का स्थान लेंगी जो सितंबर में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। ब्राइसे वर्ष 2003 में रड के गृह राज्य क्वीन्सलैंड की गवर्नर नियुक्त की गई थीं।
और भी
ओबामा की मामले को सुलझाने की कोशिश
माओवादियों ने 73 में से 43 सीटें झटकीं
ब्रिटेन भी था एक बड़ा जुरासिक पार्क
मिस्र ने नौ पत्रकारों को रिहा किया
ओलिंपिक मशाल तंजानिया पहुँची
आतंकवादी साजिशों पर नजर रखे है ब्रिटेन