नेपाल में संविधान सभा के चुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन के बीच नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहल (प्रचंड) ने भारत के साथ नया संबंध विकसित करने की घोषणा की है।
प्रचंड ने कहा कि नेपाल भारत के साथ नया संबंध विकसित करेगा। भारत से संबंध बेहतर करना बेहद महत्वपूर्ण है। उसके साथ अच्छी समझ और तालमेल से एकजुटता का नया आधार तैयार किया जा सकता है।
प्रचंड के नाम से मशहूर दाहल ने कहा कि नेपाल राजनीतिक रूप से भारत और चीन से समान दूरी बनाकर रखेगा। संविधान सभा के लिए हुए मतदान के अब तक घोषित 112 नतीजों में से 61 सीटें माओवादियों की झोली में जा चुकी हैं।
इतना ही नहीं, 128 अन्य सीटों पर भी माओवादियों ने जबरदस्त बढ़त बना रखी है। इस तरह माओवादी सबसे बड़ी पार्टी के रूप कें उभरकर सामने आ रहे हैं।
|