मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मिस्र ने नौ पत्रकारों को रिहा किया
मिस्र ने नौ कैमरामैन और फोटो पत्रकारों को रिहा कर दिया है, जिन्हें इस सप्ताह हुए आर्थिक दंगों के कवरेज के दौरान पकड़ लिया गया था।

पत्रकारों को रिहा किए जाने की जानकारी पुलिस और एक पत्रकार ने दी।

शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए फोटो पत्रकार नसीर नूरी ने कहा कि उन्हें कई घंटों तक बंदी बनाए रखने के बाद रिहा किया गया।

नूरी और आठ अन्य पत्रकारों को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वे माहल्ला अल कोबरा शहर में हुए आर्थिक दंगों को कवरेज कर रहे थे। इस शहर में खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ाए जाने से दंगा भड़क उठा था।
और भी
ओलिंपिक मशाल तंजानिया पहुँची
आतंकवादी साजिशों पर नजर रखे है ब्रिटेन
व्हाइट हाउस के लिए क्लिंटन की लड़ाई जारी
मस्जिद में विस्फोट, नौ लोगों की मौत
दलाई लामा को सुनने भीड़ उमड़ी
अमर चित्रकार विन्ची की माँ एक दास थीं