मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ओलिंपिक मशाल तंजानिया पहुँची
बीजिंग में होने वाले ओलिंपिक खेलों के मद्देनजर पूरी दुनिया की यात्रा कर रही ओलिंपिक मशाल कल तंजानिया पहुँची। वहाँ के खेल अधिकारियों ने इस पूर्वी अफ्रीकी देश में मशाल दौड़ के दौरान किसी भी समस्या के न होने की उम्मीद जताई है।

चीनी ओलिंपिक अधिकारियों ने शनिवाको विमान से उतरकर मशाल दार एस सलाम के मेयर आदम किंबिसा के सुपुर्द की। इस मौके पर पत्रकार और तंजानिया के खेल अधिकारी भी मौजूद थे।

किंबिसा ने कहा कि मशाल की अगवानी करना तंजानिया के लिए सम्मान की बात है। चिंता की कोई बात नहीं है। हमने सारी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

बीजिंग ओलिंपिक के लिए पूरी दुनिया में हो रही मशाल रिले के दौरान अनेक प्रदर्शन हुए हैं। शुक्रवार को अर्जेंटीना में जरूर मशाल रिले पूरी तरह प्रदर्शनों से बची रही।

तंजानिया ओलिंपिक समिति के महासचिव फिलबर्ट बायी ने कहा कि तंजानिया की व्यावसायिक राजधानी दार एस सलाम में होने वाली मशाल यात्रा के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं और इसके मार्ग में किसी भी तरह के प्रदर्शन की संभावना नहीं है।
और भी
आतंकवादी साजिशों पर नजर रखे है ब्रिटेन
व्हाइट हाउस के लिए क्लिंटन की लड़ाई जारी
मस्जिद में विस्फोट, नौ लोगों की मौत
दलाई लामा को सुनने भीड़ उमड़ी
अमर चित्रकार विन्ची की माँ एक दास थीं
अफगानिस्तान में सामूहिक कब्र पाई गई