मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आतंकवादी साजिशों पर नजर रखे है ब्रिटेन
ब्रिटेन की गृहमंत्री जकुई स्मिथ ने कहा है कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियाँ देश में आतंकवाद की 30 साजिशों पर बराबर नजर बनाए हुए हैं।

स्मिथ ने एक समाचार-पत्र को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि हमारे ऊपर खतरे का स्तर बहुत ज्यादा है। यह कम होने के बजाय बढ़ रहा है। हमने आतंकवादियों के खतरनाक मंसूबों पर नजर रखने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को लगा रखा है।

उन्होंने कहा कि 22 हजार संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। आतंकवाद के दो सौ नेटवर्क सक्रिय हैं, जो 30 साजिशों को अंजाम देने की फिराक में हैं।

उल्लेखनीय है कि सरकार संदिग्ध आतंकवादियों की हिरासत को मौजूदा 28 दिन से बढ़ाकर 42 दिन करने के लिए विधेयक लाना चाहती है, लेकिन इसे संसद की मंजूरी दिलाना टेड़ी खीर है।

विपक्षी कंजरवेटिव और लिबरल डेमोक्रेट पार्टियों के अलावा लेबर पार्टी के कुछ सदस्यों ने भी आतंकवाद निरोधक विधेयक के खिलाफ मतदान की धमकी दी है।
और भी
व्हाइट हाउस के लिए क्लिंटन की लड़ाई जारी
मस्जिद में विस्फोट, नौ लोगों की मौत
दलाई लामा को सुनने भीड़ उमड़ी
अमर चित्रकार विन्ची की माँ एक दास थीं
अफगानिस्तान में सामूहिक कब्र पाई गई
नेपाल में माओवादियों का वर्चस्व