मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दलाई लामा को सुनने भीड़ उमड़ी
करुणा पर तिब्बत के निर्वासित आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का प्रवचन सुनने के लिए शनिवार को यहाँ सिएटल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

अमेरिकी इंडियन समुदाय के प्रमुख रंगबिरंगे पंखों से बने मुकुट पहने ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक नृत्य करते हुए सम्मेलन में पहुँचे। आयोजकों का दावा है कि लगभग 51000 लोगों ने खुले आसमान के नीचे दलाई लामा के प्रवचनों का रसपान किया।

स्टेडियम के मैदान में शानदार ढंग से सजे शामियाने में लाल कुर्सी पर बैठे दलाई लामा ने अपने प्रवचन में न तो तिब्बत में हालिया चीनी दमन का कोई उल्लेख किया और न ही विश्व के नेताओं को बीजिंग ओलिंपिक के उद्‍घाटन समारोह के बहिष्कार करने के बारे में कोई सुझाव दिया।

सीड्स ऑफ कंपेशन द्वारा आयोजित इस पाँच दिवसीय सामुदायिक सम्मेलन के इतिहास में पहली बार इतनी भीड़ उमड़ी। सम्मेलन का उद्देश्य दैनिक जीवन में करुणा को बढ़ावा देना है।
और भी
अमर चित्रकार विन्ची की माँ एक दास थीं
अफगानिस्तान में सामूहिक कब्र पाई गई
नेपाल में माओवादियों का वर्चस्व
अल सद्र के 13 विद्रोही मार गिराए
बम विस्फोट में दो इंजीनियरों की मौत
पोप को बुश का रात्रिभोज स्वीकार नहीं