मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमर चित्रकार विन्ची की माँ एक दास थीं
महान चित्रकार लियोनार्डो द विन्ची के अरब मूल के होने का दावा एक ताजा अध्ययन से और पुख्ता हुआ है, जिसमें कहा गया है कि उनकी माँ एक दास थीं

ऐसा माना जाता है कि द विन्ची एक इटली के नोटेरी पीयरो द विन्ची और एक कृषक युवती की अवैध संतान थे।

इस बारे में किए गए एक ताजा अध्ययन में वर्ष 1457 काल के एक दस्तावेज का हवाला देते हुए इस बात की पुष्टि की गई है कि विन्ची की माँ कैटरीना अरब मूल की एक दास थीं।

अपने जीवन के आखिरी समय में विन्ची के पिता पियरो ने कैटरीना को अपनी कानूनी पत्नी के सहारे छोड़ दिया था, लेकिन 1451 में उनकी मौत के बाद उनका घर उनके मित्र सर पियरो को चला गया।

लेकिन उन्होंने पियरो की पत्नी को इसके बावजूद अपने घर में सिर्फ इस शर्त पर रहने की इजाजत दी कि वह कैटरीना को दासता से मुक्त कर देंगी। यहाँ से मुक्त होने के बाद कैटरीना कहाँ गई इस बारे में दस्तावेजों से कुछ पता नहीं चल सका है।

लियोनार्डो पर शोध करने वाले प्रोफेसर अलेसांद्रो विजोसी का मानना है कि यह घटना इस बात का सबूत है कि पुनर्जागरण काल में भी यूरोप में दास प्रथा मौजूद थी।
और भी
अफगानिस्तान में सामूहिक कब्र पाई गई
नेपाल में माओवादी उम्मीदवारों को बढ़त
अल सद्र के 13 विद्रोही मार गिराए
बम विस्फोट में दो इंजीनियरों की मौत
पोप को बुश का रात्रिभोज स्वीकार नहीं
कुत्ते के नाम पर खोला स्मारक