मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अफगानिस्तान में सामूहिक कब्र पाई गई
अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बल्ख में एक ऐसी सामूहिक कब्र का पता चला है जिसमें सौ से अधिक लोग दफन किए गए हैं।

सुरक्षा अधिकारियों को आशंका है कि यह कब्र संभवत: उन लोगों की है जो 1990 में तालिबानी विद्रोहियों के हाथों मारे गए थे। कब्र मजारे-ए-शरीफ शहर से 15 किलोमीटर दूर बल्ख प्रांत में पाई गई है।

प्रांतीय सुरक्षा अधिकारी अब्दुरौफ ताज का कहना है कि इस कब्र में करीब सौ शव पाए गए हैं। कब्र रिहायशी बस्ती के करीब सौ मीटर के क्षेत्र में फैली हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें पूरा यकीन है कि यहाँ दफनाए गए लोग तालिबानी विद्रोहियों का शिकार हुए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जाँच की जाएगी और असलियत का पता लगाया जाएगा।

तीन दशकों तक गृहयुद्ध की विभिषिका झेलते रहे अफगानिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में अक्सर इस तरह की सामूहिक कब्रें पाई जाती रही हैं। पिछले वर्ष बदख्शा प्रांत से भी ऐसी ही एक सामूहिक कब्र मिली थी जिसमें सैकड़ों शव दफन किए गए थे।
और भी
नेपाल में माओवादी उम्मीदवारों को बढ़त
अल सद्र के 13 विद्रोही मार गिराए
बम विस्फोट में दो इंजीनियरों की मौत
पोप को बुश का रात्रिभोज स्वीकार नहीं
कुत्ते के नाम पर खोला स्मारक
तेज अंधड़ से एक व्यक्ति की मौत