इराक की राजधानी बगदाद के पास अमेरिकी तथा इराकी सैनिकों के संयुक्त अभियान में शिया नेता मुक्तदा अल सद्र के वफादार 13 विद्रोही मारे गए।
अमेरिकी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह संघर्ष बगदाद के मलिन बस्ती इलाके में हुआ।
बयान के अनुसार अमेरिकी सेना ने बमों, राइफलों तथा ग्रेनेडों से हुए हमले का जवाब देते हुए हमलावर विद्रोहियों पर मिसाइल तथा गोलियाँ दागीं।
सदर शहर के निवासियों के मुताबिक यह सरकारी सेनाओं द्वारा इलाके में छिपे विद्रोहियों के खिलाफ 16 अप्रैल से शुरू किए गए अभियान की अब तक की सबसे भीषण कार्रवाई थी।
|