मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बम विस्फोट में दो इंजीनियरों की मौत
अफगानिस्तान के सुदूर दक्षिणी निमरोज प्रान्त में शनिवार को तड़के हुए फिदायीन हमले में सीमा सड़क संगठन के दो भारतीय कर्मचारियों समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई तथा पाँच अन्य घायल हो गए।

स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि धमाके को अंजाम देने के लिए परिष्कृत विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। फिदायीन हमलावर ने देलारम जा रहे भारतीय कर्मचारियों की कार से अपना वाहन टकरा दिया, जिसके बाद हुए विस्फोट में दो भारतीयों समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई तथा पाँच जख्मी हो गए।

यह हमला खाश रड जिले में मिनियर कस्बे के पास सुबह करीब नौ बजे हुआ। धमाके में कर्मचारियों का अफगानी वाहन चालक भी मारा गया। इस हमले में एक हमलावर के भी मारे जाने की खबर है।

ज्ञातव्य है कि युद्ध की विभीषिका से जूझ रहे अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण में सहयोग कर रहा भारत-पाक की सीमा से सटे प्रान्त में जेरंज और देलारम के बीच 300 किमी लम्बी सड़क का निर्माण करवा रहा है।
और भी
पोप को बुश का रात्रिभोज स्वीकार नहीं
कुत्ते के नाम पर खोला स्मारक
तेज अंधड़ से एक व्यक्ति की मौत
इशिकावा सबसे उम्रदराज पर्वतारोही
चूहों को महिला ने बनाया दोस्त
जेम्स बांड के रचनाकार पत्रों की नीलामी