मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इशिकावा सबसे उम्रदराज पर्वतारोही
जापान के तोमियासू इशिकावा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया के सात महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियों को फतह करने वाले सबसे उम्रदराज पर्वतारोही के रूप में ुमार हो गया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दिए गए सर्टिफिकेट में कहा गया है कि इशिकावा ने 71 साल की उम्र में अंटार्कटिका की सबसे बड़ी चोटी माउंट विनसन मैसिफ को 21 जनवरी को फतह कर लिया। यह चोटी 4897 मीटर ऊँची है।

एची केरिया के रहने वाले इशिकावा ने 65 साल की उम्र में सन् 2002 में माउंट एवरेस्ट फतह कर 8848 मीटर ऊँची इस चोटी पर चढ़ने वाले सबसे अधिक उम्र के पर्वतारोही बनने का कीर्तिमान बनाया था।

उसके बाद उन्होंने दुनिया के सात महाद्वीपों की ऊँची चोटियों को फतह करने का अभियान शुरू किया। अफ्रीका में 5895 मीटर ऊँची किलिमान्जारो चोटी पर सितम्बर 2007 में जब वे चढ़े तो यह छठे महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी पर उनकी विजय थी।
और भी
चूहों को महिला ने बनाया दोस्त
जेम्स बांड के रचनाकार पत्रों की नीलामी
लातिन अमेरिका में मशाल की यात्रा शांतिपूर्वक
मुशर्रफ की भेंट जिनताओ से
दलाई लामा से दोस्ती का हाथ मिलाए चीन
मोल्दोवा में विमान दुर्घटना में आठ मरे