मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जेम्स बांड के रचनाकार पत्रों की नीलामी
जेम्सबांड के रचनाकार इयान फ्लेमिंग ने अपने सचिव ज्याँ फ्रैम्प्टन को जो पत्र लिखे थे, उनकी नीलामी आज 28260 डॉलर में हुई। कल हुई नीलामी में अर्जित यह राशि अनुमान से पाँच गुना अधिक है।

नीलाम किए गए इन पत्रों में चार पत्र ऐसे थे, जिन पर फ्लेमिंग ने अपने हाथ से हस्ताक्षर किए थे। माना जा रहा था कि दक्षिण पूर्वी इंग्लैंड के डोरसेस्टर में इन पत्रों की बिक्री से 3000 पाउंड की रकम मिलेगी।

इन पत्रों में थंडरबॉल तथा लिव एंड लैट ड्राइ नामक किताबों का जिक्र है। साथ ही फ्रैम्प्टन को काम के बारे में कुछ सुझाव भी दिए गए हैं।

लंदन स्थित इंपीरियल वॉर म्यूजियम 17 अप्रैल से एक प्रदर्शनी फॉर योर आईज ओनली, इयान फ्लेमिंग एंड जेम्स बांड भी आयोजित कर रहा है।
और भी
लातिन अमेरिका में मशाल की यात्रा शांतिपूर्वक
मुशर्रफ की भेंट जिनताओ से
दलाई से दोस्ती का हाथ मिलाए चीन
मोल्दोवा में विमान दुर्घटना में आठ मरे
क्लिंटन का चुनाव कार्यालय आग में खाक
ईरान का सेंट्रीफ्यूज लगाने का ऐलान