मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुशर्रफ की भेंट जिनताओ से
पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने अपने चीनी समकक्ष हू जिनताओ के साथ दक्षिणी हैनान प्रांत के आकर्षक सान्या सिटी में विचार-विमर्श किया।

इस मौके पर दोनों पक्षों ने ऊर्जा, व्यापार और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग तथा रणनीतिक भागीदारी बढ़ाने का वादा किया। मुशर्रफ ने बोआओ फोरम फॉर एशिया की बैठक के मौके पर हू से भेंट की।

मुशर्रफ ने कहा कि पाकिस्तान और चीन के लोगों में दोनों देशों की मित्रता की जड़ें गहरी हैं। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि व्यापार निवेश, ऊर्जा, बुनियादी ढाँचा के निर्माण, युवाओं की आवाजाही तथा संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में बढ़ावा के लिए वे नए उपायों की तलाश कर सकते हैं।

हू ने कहा कि चीन और पाकिस्तान अच्छे पड़ोसी मित्र, सहयोगी और भाई हैं और दोनों देशों की मित्रता समय पर खरी है।

दोनों नेताओं के बीच 30 मिनट तक चली बातचीत के बाद उनकी मौजूदगी में दो सहमति पत्र और एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। पाकिस्तान की सरकारी संवाद एजेंसी एपीपी ने यह खबर दी है।

मुशर्रफ और हू दोनों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का वादा किया। चीनी राष्ट्रपति ने मुशर्रफ को पुराना मित्र बताते हुए कहा कि यह दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग की घोषणा है। मुशर्रफ आठ बार चीन की यात्रा कर चुके हैं।

चीन द्वारा अपनी विदेश नीति में पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को प्राथमिकता देने की बात करते हुए हू ने कहा कि घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय स्थिति में अंतर आ जाने के बावजूद संबंधों में परिवर्तन नहीं आएगा।

घरेलू और राजनयिक क्षेत्रों में मुशर्रफ और पाकिस्तान सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए हू ने कहा कि चीन को विश्वास है कि पाकिस्तान सामाजिक और आर्थिक विकास के लिहाज से प्रगति करता रहेगा।
और भी
दलाई से दोस्ती का हाथ मिलाए चीन
मोल्दोवा में विमान दुर्घटना में आठ मरे
क्लिंटन का चुनाव कार्यालय आग में खाक
ईरान का सेंट्रीफ्यूज लगाने का ऐलान
अधेड़ उम्र के पुरुषों में सरकोजी सिड्रोंम
श्रीलंका में 58 लिट्टे विद्रोही ढेर