तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से दोस्ती का हाथ मिलाने के लिए कनाडा चीन को प्रोत्साहित करेगा।
विदेश मंत्री के संसदीय सचिव दीपक ओबराय ने कहा कि चीन को आगे बढ़ने की जरूरत है। सम्मानीय दलाई लामा द्वारा बढ़ाए गए दोस्ती और सहयोग के प्रस्ताव के रूप में चीन के समक्ष एक सुनहरा मौका पेश किया गया है। हम चाहते हैं चीन इस मौके का लाभ उठाए।
वे तिब्बती समुदाय के सदस्यों के साथ तिब्बत की स्थिति को लेकर चर्चा कर रहे थे। ओबराय ने कहा कि दलाई लामा के साथ बातचीत करने के लिए शांतिपूर्वक किए जा रहे विरोध प्रदर्शन, मानवाधिकारों का आदर करने तिब्बत में स्थिति बिगड़ने से रोकने और प्रभावित क्षेत्र में निर्बाध आने-जाने की इजाजत देने के लिए कनाडा चीन को प्रोत्साहित करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं स्थायी हल सभी के हित में है।
|