मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मोल्दोवा में विमान दुर्घटना में आठ मरे
मोल्दोवा में एक मालवाहक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई है।

मोल्दोवा की आपातकालीन सेवाओं के अनुसार रूस में बना एएन-32 मालवाहक विमान किसिनऊ हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान तुर्की में भूमध्य सागर के किनारे स्थित लोकप्रिय पर्यटक स्थल अंताल्या जा रहा था।

रूसी संवाद एजेंसियों के अनुसार विमान सूडान की किसी कंपनी का था, लेकिन चालक दल के सदस्य मोल्दोवा के थे। विमान उड़ान भरने के बाद आपातकालीन स्थिति में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
और भी
क्लिंटन का चुनाव कार्यालय आग में खाक
ईरान का सेंट्रीफ्यूज लगाने का ऐलान
अधेड़ उम्र के पुरुषों में सरकोजी सिड्रोंम
श्रीलंका में 58 लिट्टे विद्रोही ढेर
भारत के चिली-मैक्सिको के साथ समझौते
ओलिंपिक के उद्‍घाटन में नहीं होंगे मून