ईरान ने देश के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने के तमाम अंतरराष्ट्रीय दबावों को धता बताते हुए शुक्रवार को कहा कि उसने नेतांज यूरेनियम संवर्द्धन संयंत्र में 500 सेंट्रीफ्यूज लगाने का काम पूरा कर लिया है।
ईरानी समाचार एजेंसी 'इरना' ने ईरानी अधिकारियों के हवाले से कहा कि नेतांज में उसकी छह हजार सेंट्रीफ्यूज लगाने की योजना है।
ईरान ने नेतांज में वर्ष 1970 में विंटेज पी वन डिजाइन के तीन हजार सेंट्रीफ्यूज लगाये थे लेकिन वे उतने टिकाऊ साबित नहीं हुए इसलिए नए सिरे से यहाँ सेंट्रीफ्यूज लगाये जा रहे हैं।
पश्चिमी देशों को आशंका है कि ईरान जिसे नागरिक परमाणु कार्यक्रम करार दे रहा है वह दरअसल उसकी उस महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है, जिसके तहत वह चोरी छिपे परमाणु हथियार बनाने की तैयारी कर रहा है।
|