मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अधेड़ उम्र के पुरुषों में सरकोजी सिड्रोंम
फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने हसीन मॉडल कार्ला ब्रूनी से विवाह क्या रचाया कि अधेड़ उम्र के पुरुषों में जवान दीखने की चाहत बढ़ गई।

'डेली मेल' में छपी खबरों के मुताबिक यूरोपीय देशों में इसे 'सरकोजी सिड्रोंम' का नाम दिया गया है। इस सिंड्रोम से ग्रस्त पुरुष अब अपने चेहरों की झुर्रियाँ हटाने और शरीर छरहरा बनाने के लिए ब्यूटी पार्लरों के चक्कर लगाने लगे हैं। उनका मानना है कि जब 53 वर्षीय सरकोजी पर ब्रूनी जैसी हसीना फिदा हो सकती है तो उन्हें भी उम्मीद रखनी चाहिए।

हालाँकि यह कहना तो मुश्किल है कि सरकोजी ने अपने चेहरे की झुर्रियाँ हटाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी जैसी किसी तकनीक का सहारा लिया है या नहीं पर इतना जरूर है कि यूरोपीय पुरुषों में यह काफी लोकप्रिय होता जा रहा है।

हार्ले मेडिकल ग्रुप की निदेशक लिज डेल कहती हैं कि पार्लरों में आजकल अधेड़ उम्र के ऐसे पुरुषों का आना-जाना बढ़ गया है जो युवा दीखने के साथ-साथ दूसरा विवाह करने की संभावनाएँ तलाशने लगे हैं।
और भी
श्रीलंका में 58 लिट्टे विद्रोही ढेर
भारत के चिली-मैक्सिको के साथ समझौते
ओलिंपिक के उद्‍घाटन में नहीं होंगे मून
साँस की बदबू के लिए जिम्मेदार कौन?
मोबाइल करेगा क्रेडिट कार्ड का भी काम
नेपाली काँग्रेस के पक्ष में पहला नतीजा