मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
श्रीलंका में 58 लिट्टे विद्रोही ढेर
श्रीलंका सेना ने देश के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में पिछले सप्ताह भर से जारी सैनिक कार्रवाई में तमिल विद्रोही संगठन (लिट्टे) के 58 विद्रोहियों के मारे जाने का दावा किया है।

सैनिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि लिट्टे के प्रभाव वाले जाफना, वावूनिया, पोलानारुवा और मन्नार में चलाए गए सघन अभियान के दौरान कम से कम 58 लिट्टे विद्रोही मारे गए।

सूत्रों ने बताया कि राजधानी कोलंबो में गत रविवार को एक मंत्री और तेरह लोगों के लिट्टे के आत्मघाती बम हमले में मारे जाने के बाद यह अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान लिट्टे के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई। इस कार्रवाई में 58 लिट्टे विद्रोही मारे गए और 118 घायल हुए। सेना के मुताबिक इसमें दो जवान भी मारे गए और 34 घायल हुए।
और भी
भारत के चिली-मैक्सिको के साथ समझौते
ओलिंपिक के उद्‍घाटन में नहीं होंगे मून
साँस की बदबू के लिए जिम्मेदार कौन?
मोबाइल करेगा क्रेडिट कार्ड का भी काम
नेपाली काँग्रेस के पक्ष में पहला नतीजा
ऑस्ट्रेलिया अपनी हद में रहे-चीन