मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत के चिली-मैक्सिको के साथ समझौते
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत-चिली और भारत-मैक्सिको के बीच विमान सेवाएँ शुरु करने संबंधी समझौता किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

इन समझौतों से दोनों देशों के बीच विमान संपर्क बढे़गा। इन्हें दोनों देशों के बीच नागरिक उड्डयन संबंध मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समझौते के तहत इन देशों व भारत के बीच ज्यादा से ज्यादा विमान सेवाएँ चलाना संभव होगा।

प्रधानमंत्री डॉ मनमोहनसिंह की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसकी जानकारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने संवाददाताओं को दी।
और भी
ओलिंपिक के उद्‍घाटन में नहीं मून होंगे
साँस की बदबू के लिए जिम्मेदार कौन?
मोबाइल करेगा क्रेडिट कार्ड का भी काम
नेपाली काँग्रेस के पक्ष में पहला नतीजा
ऑस्ट्रेलिया अपनी हद में रहे-चीन
कास्त्रो ने की थी गिरावट की भविष्यवाणी