मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मोबाइल करेगा क्रेडिट कार्ड का भी काम
क्या आपके पास क्रेडिट कार्ड है, यदि नहीं है तो हम देने को तैयार है। कंपनियाँ इस तरह के प्रलोभन हमेशा देती रहती हैं। परंतु प्रौद्योगिकी के जादूगरों ने एक और चमत्कार कर दिया है। आने वाले समय में अपने मोबाइल को ही क्रेडिट कार्ड के रूप में प्रयोग में लिया जा सकेगा।

भविष्य में आपका मोबाइल आपको अपनों से तो जो़ड़े रखेगा ही, साथ ही वह पैसे से भी ोड़कर रखेगा। एक तरह से यह कहा जा सकता है कि मोबाइल का प्रयोग 'सरोगेट क्रेडिट कार्ड' के रूप में किया जा सकेगा। नीदरलैंड के एक प्रोजेक्ट के मुताबिक मोबाइल का प्रयोग कर उसको बैंक खाते से जोड़ा जा सकेगा।

यदि किसी के पास यहाँ के मास्टर कार्ड हैं, वे इस प्रोजेक्ट के तहत अपने मोबाइल का उपयोग क्रेडिट कार्ड के रूप में कर सकेंगे। यह प्रणाली यहाँ के सुपर मार्केट, बैंक, एक फोन नेटवर्क और आईटी परामर्शदाता कंपनी लोजिका ने मिलकर तैयार की है। बुधवार को यहाँ एडिनबर्ग स्थित स्कॉटिश फाइनेंशियल एंटरप्राइज में इसका प्रदर्शन किया गया। यह ब्रिटेन में बैंकों के ग्राहकों के लिए नई तकनीकी के द्वार खोलेगा।

गेविन जोन्स, जो लॉजिका के वित्तीय सेवा विभाग के डिलीवरी डायरेक्टर हैं, कहते हैं कि मोबाइल फोन को सीधे बैंक खातों से जो़ड़ा जाएगा। साथ ही इसका प्रयोग स्मार्ट कार्ड के रूप में भी कर सकेंगे। यह मोबाइल के जरिए काम करने के लिहाज से एक क्रांति होगी। उनका मानना है कि ब्रिटेन में इस तरह की सेवा हासिल करने वाले बहुत ग्राहक होंगे। इसकी अगली क़ड़ी के तहत इस सेवा में तमाम दुकानों और अन्य बैंकों को भी जो़ड़ा जाएगा।

स्कॉट्समैन में प्रकाशित खबर के मुताबिक मोबाइल नजदीकी टॉवर के आधार पर कार्य करेगा। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व कार्ड रीडर के बीच जानकारियों के आदान-प्रदान के लिए उच्च आवृत्ति वाली रेडियो तरंगें लगेंगी। यह भी योजना है कि ऐसे मोबाइल फोन तैयार किए जाएँगे, जो उसके खाते की जानकारी की चिप लिए हो। इस चिप में डेबिट कार्ड के सारे काम होंगे। (नईदुनिया)
और भी
नेपाली काँग्रेस के पक्ष में पहला नतीजा
ऑस्ट्रेलिया अपनी हद में रहे-चीन
कास्त्रो ने की थी गिरावट की भविष्यवाणी
बुश ने इराक से सैनिकों की वापसी टाली
रूसी यान आईएसएस से जुड़ा
लंदन की विशाल घड़ी हुई 150 वर्ष की