मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नेपाली काँग्रेस के पक्ष में पहला नतीजा
नेपाल में संविधान सभा के लिए हुए ऐतिहासिक चुनावों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं और नेपाली काँग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश मानसिंह चुनाव जीतने वाले पहले उम्मीदवार बन गए हैं।

नेपाल में वर्ष 1990 में हुए लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के नायक गणेश मानसिंह के पुत्र प्रकाश मानसिंह ने प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के तहत प्रतिष्ठित काठमांडू की एक सीट से 11 हजार पाँच सो पंद्रह मतों से चुनाव जीता। उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूएमएल) के प्रदीप नेपाल को 6 हजार मत मिले।

संविधान सभा के लिए चुनाव होने के बाद मतगणना सिटी हाल में हुई और आज सुबह जैसे ही पहले परिणाम की घोषणा हुई प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला के नेतृत्व वाली नेपाली काँग्रेस के हजारों समर्थक सड़कों पर जश्‍न मनाने के लिए उतर आए।

मानजाता है कि संविधान सभा के इन चुनावों के बाद इस हिमालयी देश का संविधान फिर से लिखा जाएगा और 240 साल पुरानी हिंदू राजशाही का अंत हो जाएगा।

भारत ने नेपाल को चुनावों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें उपलब्ध कराई थीं। पहली बार नेपाल में प्रायोगिक तौर पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल हुआ।

काठमांडू, ललितपुर, भक्तपुर और बांके जिलों में मतगणना शुरू हो चुकी है। लेकिन पूरे देश के चुनाव परिणाम आने में कम से कम दस दिन लगेंगे।
और भी
ऑस्ट्रेलिया अपनी हद में रहे-चीन
कास्त्रो ने की थी गिरावट की भविष्यवाणी
बुश ने इराक से सैनिकों की वापसी टाली
रूसी यान आईएसएस से जुड़ा
लंदन की विशाल घड़ी हुई 150 वर्ष की
घरेलू काम देगा तनाव से आराम