मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऑस्ट्रेलिया अपनी हद में रहे-चीन
तिब्बत के मुद्दे पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री केविन रुड की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चीन ने विदेशी सरकारों से अपने आंतरिक मामलों से दूर रहने को कहा है। चीन ने कहा कि विदेशी सरकारें उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं रखतीं।

चीन सरकार की प्रवक्ता जिआंग यु ने तिब्बत में मानवाधिकार के मुद्दे पर रुड की टिप्पणी के जवाब में कहा कि तिब्बत पूरी तरह से चीन का आंतरिक मामला है। किसी भी बाहरी देश या अन्य समूह को इसमें हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।

अपनी चीन यात्रा के दौरान रुड फिर से तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति पर ऑस्ट्रेलिया की ओर से चिंता व्यक्त कर चुके हैं।
और भी
कास्त्रो ने की थी गिरावट की भविष्यवाणी
बुश ने इराक से सैनिकों की वापसी टाली
रूसी यान आईएसएस से जुड़ा
लंदन की विशाल घड़ी हुई 150 वर्ष की
घरेलू काम देगा तनाव से आराम
मैं इनसान हूँ, दानव नहीं-दलाई लामा