मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कास्त्रो ने की थी गिरावट की भविष्यवाणी
वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज ने कहा कि उनके घनिष्ठ मित्र फिदेल कास्त्रो ने अमेरिकी डॉलर में गिरावट की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी।

शावेज ने कहा कि क्यूबा के 81 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कुछ समय पहले डॉलर के कमजोर होने के बारे में पूर्वानुमान व्यक्त किया था।

शावेज ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने भाषण में कहा कि फिदेल ने डॉलर के संकट में आने से पहले एक दिन मुझसे कहा था कि डॉलर का महत्व लंबे समय तक नहीं चलने वाला। कास्त्रो ने उन्हें एक दस्तावेज सौंपा था, जिसे हवाना में हुई उनकी बैठक के दौरान लिखा गया था।

शावेज के अनुसार उस दस्तावेज में कास्त्रो ने लिखा था कि अमेरिका अपने कागज के टुकड़े (डॉलर) से आधी दुनिया को खरीद चुका है, जो उसका वास्तव में समर्थन नहीं करती। डॉलर का कृत्रिम चढ़ाव दुनिया में बरकरार नहीं रह सकता। कास्त्रो की भविष्यवाणी के अनुसार ही डॉलर अब संकट में है।
और भी
बुश ने इराक से सैनिकों की वापसी टाली
रूसी यान आईएसएस से जुड़ा
लंदन की विशाल घड़ी हुई 150 वर्ष की
घरेलू काम देगा तनाव से आराम
मैं इनसान हूँ, दानव नहीं-दलाई लामा
पाक में विस्फोट, 6 मरे