अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने घोषणा की कि इराक से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का काम इन गर्मियों से शुरू नहीं होगा, ताकि सेना को सुरक्षा हालात का आकलन करने का अवसर मिल सके।
बुश ने इराक में तैनात अपने कमांडर जनरल डेविड पैट्रियस की जुलाई तक सैनिकों की सीमित वापसी करने की सिफारिश की पुष्टि की, लेकिन बाद में इस संख्या में और कटौती करने की संभावना से पहले यहाँ तैनात एक लाख 40 हजार सैनिकों को हटाने पर पूरी तरह रोक लगा दी।
बुश ने कहा कि उन्होंने जनरल पैट्रियस से कहा है कि वह इच्छानुसार समय ले सकते हैं। इस बीच इराकी पुलिस ने कहा है कि पूर्वी बगदाद में अमेरिकी हवाई हमले में दस व्यक्ति मारे गए।
|