अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए चालक दल के नए सदस्यों और दक्षिण कोरिया के पहले अंतरिक्ष यात्री को लेकर गया रूस का सोयूज अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक स्टेशन से जुड़ गया।
यान ने मंगलवार को कजाखस्तान के बैकानूर कोस्मोड्रोम से आईएसएस के लिए उड़ान भरी थी और गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 12 बजकर 57 मिनट पर अपनी मंजिल पर पहुँच गया।
यान रूस के कमांडर सर्गेई वोल्कोव, उड़ान इंजीनियर आलेग कोनोनेंको तथा दक्षिण कोरिया की यी सो येवोन को लेकर गया है।
वोल्कोव और कोनोलेंको अगले छह महीनों तक आईएसएस का संचालन संभालेंगे जबकि येवोन अमेरिका के कमांडर पेगी व्हिटसन और रूस के उड़ान इंजीनियर यूरी मलेनचेंको के साथ 19 अप्रैल को वापस धरती का रुख करेंगी।
|