मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लंदन की विशाल घड़ी हुई 150 वर्ष की
लंदन की याद आते ही इसकी विशालकाय घड़ी बिग बैन की याद आना स्वाभाविक है, जो आज 150 वर्ष की हो गई।

लंदन की पहचान बन चुकी इस घड़ी की घंटी को 10 अप्रैल 1858 में व्हाइट चैपल बेल फाउंडरी में बनाया गया था। इस फाउंडरी के कामगारों ने 150 वर्ष पूरे होने की खुशी जाम उठाकर मनाई तथा इस घड़ी की प्रतिकृतियाँ 100 डॉलर प्रत्येक के मूल्य पर बेची गई।

बिग बैन को ब्रिटेनवासी विश्वसनीयता के प्रतीक के रूप में देखते हैं। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान मई 1941 में लंदन में हुई जर्मन बमबारी के बावजूद इस घड़ी ने अपने अस्तित्व को बरकरार रखते हुए सही समय दिखाना बंद नहीं किया।
और भी
घरेलू काम देगा तनाव से आराम
मैं इनसान हूँ, दानव नहीं-दलाई लामा
पाक में विस्फोट, 6 मरे
नेपाल में भारी मतदान, एक मृत
मुशर्रफ ने की वकीलों से अपील
अफगानिस्तान के आरोप निराधार-पाक