पाकिस्तान के लाहौर में गुरुवार को एक कबाड़ी बाजार की एक दुकान में हुए गैस सिलिंडर विस्फोट में कम से कम छह लोग मारे गए और 8 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी आज पुलिस सूत्रों ने दी। शहर के भीड़-भाड़ वाले मिश्री शाह क्षेत्र में कई धमाके हो चुके हैं, जहाँ बड़ी संख्या में कबाड़ की दुकाने हैं।
पुलिस अधिकारी मोहम्मद नाजिर ने बताया कि एक दुकान में गैस सिलिंडर विस्फोट में छह श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।
|