पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के इन आरोपों को निराधार बताया कि वह परमाणु कचरे को अफगान धरती पर ठिकाने लगा रहा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस्लामाबाद में बताया कि यदि अफगान सरकार को संशय है तो वह अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी 'आईएईए' के विशेषज्ञों को आमंत्रित करके अपने देश के उस स्थल का निरीक्षण करवा सकता है, जहाँ उसे परमाणु कचरा निपटाए जाने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ आसानी से पुष्टि कर सकेंगे कि वहाँ परमाणु कचरा था या नहीं? प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान परमाणु कचरे को नियमानुसार निपटाया जाता है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु केंद्र आईएईए के सुरक्षामानकों के दायरे में हैं, जो सिर्फ हमारे संचालनों पर ही नहीं बल्कि परमाणु कचरे के भंडार पर भी नजर रखते हैं।
|