बीजिंग ओलिंपिक खेलों का बहिष्कार नहीं करने के अपने फैसले पर कायम ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन ने कहा कि वे ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे, लेकिन इन खेलों के अगले आयोजन के मेजबान देश के नेता के रूप में समापन समारोह में हिस्सा जरूर लेंगे। ब्रिटिश मीडिया का कहना है कि प्रधानमंत्री ब्राउन के इस कदम को चीन के मीडिया में उनके ओलिंपिक उद्घाटन समारोह में शिरकत करने संबंधी खबरों के खंडन के रूप में देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि ब्राउन यह कहने वाले पश्चिम के पहले प्रमुख नेता हैं कि वे निश्चित तौर पर ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे, लेकिन डाउनिंग स्ट्रीट की एक प्रवक्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री ने कभी उद्घाटन समारोह में जाने की इच्छा नहीं जताई थी और वे ओलिंपिक खेलों का बहिष्कार भी नहीं कर रहे हैं।
|