अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य मदद पर लगी रोक हटा ली है।
अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस ने अमेरिकी कांग्रेस में दिए बयान में कहा कि पाकिस्तान में आम चुनाव संपन्न होने के बाद पाकिस्तान पर सैन्य मदद पर लगी रोक का कोई मतलब नहीं है।
अमेरिकी सरकार के इस फैसले के बाद पाकिस्तान को 30 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद का रास्ता साफ हो गया है। यह मदद आतंकवाद के खिलाफ जारी जंग के तहत पाकिस्तान हो हर साल मिलने वाली मदद के अतिरिक्त होगी।
|