मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लिंडसे की नई मुसीबत
अमेरिकी अभिनेत्री लिंडसे लोहान आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार उनकी लाइमलाइट में आने की वजह है उनका बॉडीगॉर्ड, जिसे तनख्वाह न देने के कारण उन्होंने अपने लिए नई मुसीबत मोल ली है।

सूत्रों के अनुसार ‘मीन गर्ल्स’ अभिनेत्री लिंडसे ने अक्टूबर, 2006 में 4000 डॉलर के वेतन में डेविड किम नामक बॉडीगॉर्ड की नियुक्ति की थी। नगर किम का मानना है कि लिंडसे ने अभी तक उनकी पूरी तनख्वाह नहीं लौटाई है।

गौरतलब है कि किम ने छः महीने पहले लिंडसे के बॉडीगॉर्ड की इस नौकरी को छोड़ दिया था। इस मामले को लेकर किम ने लिंडसे के खिलाफ न्यायालय में भी याचिका दायर की है।

इस याचिका में उन्होंने अपनी कार की क्षति-पूर्ति के लिए 15000 डॉलर की माँग की है, जबकि उन्होंने अपनी तनख्वाह के साथ कुल मिलाकर 55000 डॉलर की माँग की है।

कुछ समय पहले ही उनकी इस कार का एक्सीडेंट लिंडसे को पैपराजियों से बचाने की वजह से हो गया था, जिसका भुगतान अभी तक लिंडसे ने उन्हें नहीं किया।
और भी
पेरिस की खुशी का राज
अमेरिकी सदन में चीन के खिलाफ प्रस्ताव
करियर के प्रति सजग हुईं ब्रिटनी
नेपाल में आज ऐतिहासिक मतदान
केचो को विश्व प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार
वेनेजुएला भारत को सहयोग करेगा