मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पेरिस की खुशी का राज
अमेरिकी सैलिब्रिटी व हिल्टन होटल की मालकिन की मुस्कुराहट इन दिनों छिपाए नहीं छिपती हैं। अपने जीवन में नए साथी गिटारिस्ट बेंजी मेडन के आने के बाद से पेरिस सातवें आसमान पर नजर आ रही हैं।

माय स्पेस पर अपनी ब्लॉग में पेरिस ने माना है कि ये दिन उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दिन हैं। यूएसमैगजीन.कॉम को पेरिस ने बताया कि इससे ज्यादा खुश मैं कभी भी नहीं थी। वह सचमुच बेहद अलग किस्म के इंसान हैं और मेरा जीवन कभी भी मुझे इतना प्यारा नहीं लगा।

पिछले महीने ही हिल्टन और बैंजी दक्षिण अफ्रीका व यूरोप के टूर पर गए थे, जहाँ उनके साथ बैंजी का बैंड ‘गुड चारलेट’ भी साथ ही रहा। हिल्टन के अनुसार वहाँ हम हर रोज शो की तैयारी करते थे, जिसमें मुझे बेहद मजा आया। आज मुझे सभी गाने दिल से याद हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी में हॉलीवुड के एक स्थान पर इन दोनों को चुंबन लेते हुए देखा गया था, तभी से 27 वर्षीय हिल्टन और 29 वर्षीय मेडन के रोमांस की खबरे सुनने में आने लगी थी।
और भी
अमेरिकी सदन में चीन के खिलाफ प्रस्ताव
करियर के प्रति सजग हुईं ब्रिटनी
नेपाल में आज ऐतिहासिक मतदान
केचो को विश्व प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार
वेनेजुएला भारत को सहयोग करेगा
पेरू में विमान दुर्घटना, पाँच मरे