लगता है पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स धारे-धीरे सुधार की राह पर हैं। सुनने में आ रहा है कि अपने पिता जैमी के प्रयासों से अपने करियर को फिर से सँवारने के लिए ब्रिटनी प्रयासरत हैं।
कहा जा रहा है कि ब्रिटनी जल्द ही एक फर्नीचर की रेंज को प्रमोट करने का विचार बना रही हैं, जिसके लिए उनके पिता जैमी बेहद उत्साहित हैं। कार्यक्रम ‘हाउ आई मेट योर मदर’ में काम करने के पश्चात अब जैमी ‘डैनिश’ ब्रांड के ब्रोकर क्लॉज जेम्बॉक के साथ बातचीत कर रहे हैं।
न्यूयॉर्क पोस्ट नामक समाचार-पत्र के अनुसार स्पीयर्स के पिता जैमी ब्रिटनी को इस ब्रांड के चेहरे के रूप में देखना चाहते हैं और इसके लिए वे प्रयत्नशील हैं।
ब्रिटनी के करीबी सूत्रों के अनुसार पिछले साल ही ब्रिटनी के स्कैनडीनावियन बंगले पर उनकी मुलाकात जेंबक से हो चुकी है, जहाँ जैमी इस डील को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं, वहीं जेंबक ने अभी तक इस तरह के किसी तथ्य पर अपनी सहमति नहीं जताई है।
|