मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नेपाल में आज ऐतिहासिक मतदान
नेपाल में संविधान सभा के चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं और इससे देश में सदियों पुराने राजतंत्र की किस्‍मत का फैसला होगा और साथ ही भावी राजनीतिक प्रणाली की दिशा भी निर्धारित होगी।

स्थानीय समय के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त होगा। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि समानुपातिक मतदान प्रणाली के तहत होने वाले मतदान के लिए करीब 6000 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के लिए 4021 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण चुनाव में कुल मिलाकर 55 राजनीतिक दल भाग ले रहे हैं और देश के एक करोड़ 76 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर इन दलों के उम्मीदवारों की किस्‍मत का फैसला करेंगे।

इन चुनावों के जरिये एक ऐसे निकाय का चुनाव किया जाएगा जो देश में 239 वर्ष पुरानी राजशाही का भविष्य तय करने के साथ ही नए संविधान की पुनर्रचना करेगा। नेपाल की राजनीतिक व्यवस्था को एक नया स्वरूप देने वाले इन चुनावों का प्रचार अभियान खासा हिंसक रहा।

यह चुनाव नवंबर 2006 में हुए समझौते के बाद शुरू हुई शांति प्रक्रिया को भी उसके अंजाम तक पहुँचाएँगे। इस समझौते के बाद ही माओवादी बागियों ने अपना एक दशक से चला आ रहा आंदोलन समाप्त कर दिया था और राजनीतिक मुख्यधारा में शामिल हो गए थे।
और भी
केचो को विश्व प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार
वेनेजुएला भारत को सहयोग करेगा
पेरू में विमान दुर्घटना, पाँच मरे
हम चीन के साथ-शावेज
लिट्टे शिविरों में प्रभाकरण के दौरें
नेपाल में 7 माओवादियों की मौत